नयी दिल्ली, (भाषा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के दस वर्षों की तुलना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार ने डेढ़ गुना अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। रोजगार मेले के तहत हाल ही में भर्ती किए गए एक लाख से अधिक कर्मियों को नियुक्ति-पत्र वितरित करने के बाद वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उन्हें संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि उस दौरान नौकरी के लिए विज्ञापन जारी होने से लेकर नियुक्ति पत्र देने तक बहुत लंबा समय लग जाता था तथा इसका फायदा उठाकर ‘रिश्वत का खेलÓ भी जमकर होता था।
उन्होंने कहा, ”हमने भारत सरकार में भर्ती की प्रक्रिया को अब पूरी तरह पारदर्शी बना दिया है। इतना ही नहीं, सरकार का बहुत जोर है कि भर्ती प्रक्रिया एक तय समय के भीतर पूरी कर ली जाए। इससे हर युवा को अपनी योग्यता साबित करने का समान अवसर मिलने लगा है।ÓÓ उन्होंने कहा, ”आज, प्रत्येक युवा का मानना है कि वे कड़ी मेहनत और कौशल की बदौलत नौकरी हासिल कर सकते हैं। वर्तमान सरकार ने पिछले 10 वर्षों में पिछली सरकारों की तुलना में 1.5 गुना अधिक युवाओं को नौकरी दी है। यह जानकारी देते हुए कि आज रोजगार मेले के माध्यम से रेलवे में भी भर्ती हो रही है, प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि जब यात्रा की बात आती है तो रेलवे आम लोगों की पहली पसंद है। मोदी ने इस तथ्य की ओर ध्यान आकर्षित किया कि भारत में रेलवे बड़े पैमाने पर बदलाव के दौर से गुजर रही है और अगले दशक में इस क्षेत्र का पूरी तरह कायाकल्प होगा। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले रेलवे पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया था जबकि आज रेल लाइनों
का विद्युतीकरण और दोहरीकरण बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *