वाराणसी, सन्मार्ग। नगर निगम के ठेकेदारों ने विभाग द्वारा भुगतान न किये जाने से नाराज होकर नगर निगम में धरना दिया। ठेकेदार बकाया राशि की मांग कर रहे हैं। ठेकेदार संघ के अध्यक्ष आनंद हिारी सिंह ने बताया कि नगर निगम में कार्यरत ठेकेदारों $का लगभग ५० करोड का भुगतान पिछले दो वर्ष से नहीं किया गया है। अधिकारियों के यहां फरियाद करने पर कोई सुनवाई नहीं होती है।
सभी त्योहारों पर कराये गये कार्य निर्माण आदि की अब तक स्वीकृत भी नहीं मिल पायी है जबकि कार्य बहुत पहले ही पूरा किया जा चुका है। सभी फाइल नगर निगम के मुख्य अभियंता के यहां लंबित पडी है।
ठेकेदारों ने कहा कि हमारे काम का १८ प्रतिशत जीएसटी भी जमा किया जा चुका है। धरने में अध्यक्ष आनंद बिहारी सिंह, सचिव सुनील श्रीवास्तव, चंचल, रमेश सिंह, बाजो सिंह, प्रदीप सिंह, विशाल अवस्थी, मधुकर, अनिल, आनंद सिंह, सहित सैकडों की संख्या में लोग मौजूद रहे।