लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स के माध्यम से कहा है कि उत्तर प्रदेश में पारदर्शी और ईमानदार पुलिस भर्ती के लिए सपा के समय हुई ‘मेरिट पर आधारित भर्तीÓ का तरीका अपनाकर भर्ती करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि इससे भाजपा सरकार को पीछे के रास्ते से पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की हकमारी का भी मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा राज में परीक्षाओं का पर्चा लीक होता है या रिजल्ट नहीं आते हैं और साक्षात्कारों में भेदभाव होता है, उस हिसाब से भाजपा काल में सही भर्ती मुमकिन हो ही नहीं सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *