युवती की हत्या के बाद उसके हाथ-पांव बांधकर बोरे में सिलकर रखा, बनारस स्टेशन शव मिलने से हडकंप
वाराणसी लखनऊ से चलकर बनारस आने वाली बनारस लखनऊ इंटरसिटी के जनरल बोगी में मंगलवार की रात शव मिलने से हडकंप मच गया। पार्सल को नहीं उतारने पर स्टाफ की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को शौचालय के पास बरामद किया गया। बोरेनुमा पैकेट में युवती हत्याकर उसके हाथ-पांव बांधकर शव को बोरे में भरा गया था। पार्सल की तरह बनाकर बाहर भी सिलाई की गई थी, किसी को शक ना हो इसके लिए पार्सल मार्क भी लगा था। युवती की शिनाख्त में जुटी पुलिस भी प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जता रही है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और शव को माेर्चरी में भेज दिया है। दो दिन तक युवती की शिनाख्त नहीं होने पर तीसरे दिन पोस्टमार्टम कराया जाएगा।