Delhi Farmers Protest News Live Updates: केंद्र सरकार के प्रस्ताव को मानने से इनकार के बाद किसान आज दिल्ली कूच पर आमादा हैं। इसके लिए शंभू बॉर्डर पर हाईड्रोलिक क्रेन, जेसीबी व बुलेटप्रूफ पोकलेन जैसी भारी मशीनरी लाई गई है। वहीं खनौरी बॉर्डर पर गोली लगने से दो किसानों की मौत की सूचना है। 

लाइव अपडेट

05:20 PM, 21-FEB-2024

किसान नेता बोले मौत हुई है

किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने बताया कि संगरूर के खनौरी बॉर्डर पर 23 साल के शुभकरण सिंह पुत्र चरणजीत सिंह गांव वलो जिला बठिंडा की मौत हो गई है। मृतक के शव को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रखा गया है। वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी इस बारे में ट्वीट किया है।

किसानों की मौत से हरियाणा पुलिस का इनकार

दाता सिंह वाला-खनौरी बॉर्डर पर दो किसानों की मौत को हरियाणा पुलिस ने अफवाह करार दिया है। पुलिस का कहना है कि दो पुलिसकर्मी और एक प्रदर्शनकारी घायल हुआ है। वहीं जींद के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि फिलहाल किसी किसान की मौत नहीं हुई है। एक किसान गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। किसानों ने धान की पराली में आग लगाकर और मिर्ची डालकर पुलिस पर हमला किया है। इसके अलावा काफी किसानों ने तलवार व गंडासों से भी पुलिस पर हमला किया है। अब तक लगभग 10 पुलिस गंभीर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

हरियाणा सरकार ने भी तैनात की जेसीबी

तनाव के बीच हरियाणा प्रशासन ने भी शंभू बॉर्डर पर जेसीबी और पोकलाइन मशीन तैनात कर दी हैं।

टोहाना बॉर्डर पर तैनात एसआई का निधन

टोहाना बॉर्डर पर तैनात हरियाणा पुलिस के एसआई विजय कुमार का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया था। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

केंद्र से वार्ता को लेकर नहीं बनी सहमति

केंद्रीय मंत्रियों से वार्ता को लेकर संगठन एकमत नहीं है। कुछ किसान नेता वार्ता को तैयार हैं लेकिन कुछ का मानना है कि सरकार से अब तक बातचीत में कोई मसला हल नहीं हुआ है। इस ग्रुप का यह भी मानना है कि युवा बहुत उत्तेजित हैं अगर बार बार आगे बढ़ने की स्थिति को डिफ्यूज किया गया तो वे हुड़दंग भी मचा देंगे। धरना स्थल पर कई निहंग भी आगे बढ़ने को लेकर बयान दे रहे हैं, दूसरी तरफ हरियाणा पुलिस की ओर से एक बार फिर ड्रोन के जरिए पंजाब के अधिकार क्षेत्र में गोले फेंके जा रहे हैं। पंजाब पहले भी इस पर एतराज जता चुका है।

बैरिकेडिंग के नजदीक पहुंचे निहंग

शंभू बॉर्डर पर एक तरफ जहां किसान नेताओं के बीच बातचीत चल रही है। वहीं दूसरी तरफ उग्र हुए किसान और निहंग हरियाणा की बैरिकेडिंग के बिल्कुल नजदीक पहुंच चुके हैं।

खनौरी बॉर्डर पर दो किसानों की मौत

जींद के दातासिंह वाला बॉर्डर पर पुलिस तथा किसानों के बीच हुए टकराव में दो किसानों की गोली लगने से मौके पर ही मौत की सूचना है। इसके अलावा 20 से ज्यादा किसान घायल हो गए हैं। काफी किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनको हरियाणा की तरफ ले आई है। काफी देर तक किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। काफी किसान खेतों के रास्ते से बॉर्डर को पार करने की तैयारी कर रहे थे, जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिस किसान की मौत हुई है, वह खनौरी का बताया जा रहा है। फिलहाल उसके बारे में और कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है। पुलिस लगातार आंसू गैस के गोले दाग रही है और लाठीचार्ज किया जा रहा है। पुलिस तथा किसानों के बीच लगातार टकराव जारी है। किसान जेसीबी के माध्यम से बॉर्डर पर लगे अवरोधक को हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

पंजाब के मंत्री ने की शांति बनाए रखने की अपील

पंजाब के मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि सीमा पर स्थिति बहुत तनावपूर्ण है क्योंकि सरकार और किसानों के बीच बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला है। मैं अपील करता हूं कि किसान शांति बनाए रखें। मैं हरियाणा सरकार और प्रशासन के साथ-साथ केंद्र सरकार से भी आग्रह करता हूं कि उन्हें शांतिपूर्ण विरोध मार्च का उनका सांविधानिक अधिकार दिया जाए और उन्हें दिल्ली जाने की अनुमति दी जाए…सीएम ने मुझे जिम्मेदारी दी है और हमने सभी सीमावर्ती जिलों के अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं कीं। मैं सभी से संयम बरतने और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखने का आग्रह करता हूं।

कुंडली बॉर्डर पर दो लेयर सुरक्षा और बढ़ी

पुलिस ने किसान आंदोलन-2 को लेकर कुंडली-सिंधु बॉर्डर पर सुरक्षा और बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस ने सिंघु क्षेत्र में दो लेयर सुरक्षा और बढ़ाई है। पत्थर के बैरिकेड पर चार अलग-अलग कंटीले तार लगाए गए हैं। बैरिकेड को कंक्रीट की तीन फीट की दीवार बनाकर पक्का कर दिया गया है। किसानों के आंदोलन के चलते पुलिस फोर्स और अर्धसैनिक बलों ने टेंट लगा दिए हैं।

जींद के दातासिंह वाला बॉर्डर पर पुलिस व किसानों के बीच टकराव

जींद के दातासिंह वाला बॉर्डर पर दोपहर लगभग एक बजे पुलिस और किसानों के बीच टकराव हो गया। यहां पंजाब की तरफ से किसान बॉर्डर की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और वाटर कैनन से पानी की बौछार शुरू कर दी। इसमें लगभग 12 किसान घायल हो गए हैं। उनको एंबुलेस द्वारा अस्पतालों में भिजवाया जा रहा है। खनौरी बॉर्डर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। किसान भी ट्रैक्टरों के अलावा जेसीबी व पोकलेन मशीनें लेकर पहुंच रहे हैं। किसान किसी भी सूरत में पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। दूसरी तरफ जींद-पटियाला हाईवे पर किसानों ने उचाना में भी पक्का मोर्चा शुरू कर दिया है। पंजाब के किसानों को हर मदद का ऐलान किया गया है। खटकड़ टोल प्लाजा को भी वाहनों के लिए फ्री किया जा चुका है।

पटियाला प्रशासन ने किसानों को बातचीत के लिए बुलाया

पटियाला प्रशासन ने किसान संगठनों को बातचीत के लिए बुलाया है। प्रशासन के अधिकारियों और किसान नेताओं के साथ बातचीत शुरू हो गई है। प्रशासन की तरफ से पटियाला के कमिश्नर डीएस मांगट, डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद, डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर, एसएसपी वरुण शर्मा शामिल हैं। जबकि किसान नेताओं में जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवन सिंह पंधेर, रमनदीप सिंह आदि शामिल है। 

वहीं, धरनास्थल पर पर मौजूद किसान नेता सुरजीत फूल ने कहा कि सरकार का बातचीत का न्यौता आया है। क्या सरकार सिर्फ बातचीत के लिए बातचीत करना चाहती है। समय बर्बाद करने के लिए बातचीत करना चाहती है। हमने उनसे कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या गृह मंत्री अमित शाह अपने ट्विटर पर बयान जारी करें कि हम सभी फसलों पर एमएसपी कानून बनाने सहित सभी मांगों को मानने के लिए तैयार हैं।

 

Amarinder Singh Raja Warring

@RajaBrar_INC

ਕਾਤਲ ਸਰਕਾਰ! ਖਨੌਰੀ ਬਾਰਡਰ ਉੱਤੇ

@narendramodi

ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਤੰਤਰ ਨੇ 21 ਸਾਲਾ ਸ਼ੁੱਭਕਰਮ ਸਿੰਘ ਦੀ ਜਾਨ ਲੈ ਲਈ ਹੈ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਤੋਂ

@BJP4India

ਸਰਕਾਰ ਇੰਨਾ ਘਬਰਾ ਗਈ ਹੈ ਕਿ ਅੰਨਦਾਤਾ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਗੋਲੀਆਂ ਵਰਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਮੋਦੀ ਸਾਬ! ਇਹ ਕਿਸਾਨ ਤੁਹਾਡੀ ਥਾਲੀ ਵਿੱਚ ਅੰਨ ਪਾਉਂਦੇ ਹਨ। ਇਹਨਾ ਉੱਤੇ ਕੀਤੇ ਜ਼ੁਲਮ ਲਈ ਰੱਬ ਵੀ ਮਾਫ ਨਹੀਂ ਕਰੇਗਾ। ਪਰਮਾਤਮਾ ਅੱਗੇ ਵਿੱਛੜੀ ਰੂਹ ਨੂੰ ਚਰਨਾਂ ਵਿੱਚ ਨਿਵਾਸ ਬਖਸ਼ਣ ਤੇ ਬਾਕੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਚੜਦੀਕਲ੍ਹਾ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕਰਦਾ ਹਾਂ। ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਮਿਹਰ ਕਰਨ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *