कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के दक्षिणी इलाके में ग्राम हूरतराई के जंगल में आज रविवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ स्थल से तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, साथ ही दो हथियार भी बरामद किए गए हैं।कांकेर एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ कोयलीबेड़ा के दक्षिणी इलाके में हूरतराई के जंगल में हुई है, जहां पुलिस और डीआरजी की टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। यहां अलग-अलग इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं। जवानों के वापसी के बाद विस्तृत जानकारी मिल पायेगी।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को बस्तर संभाग के सुकमा जिले के बुर्कालंका में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक वर्दीधारी नक्सली मारा गया। जवानों ने मृत नक्सली के शव को बरामद कर लिया था। मारे गए नक्सली की शिनाख्त नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *