varanasi news

वाराणसी। कचहरी स्थित शास्त्री घाट पर महिलाओं के अधिकार व उनके हक की आवाज़ बुलंद हुई। जिसमें महिलाओं की सुरक्षा पर भी प्रश्न उठे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने लिए बराबरी के हक की मांग की. कई महिलाएं अपने हाथ में तख्ती लिए हुई थीं, जिस पर लिखा हुआ था – ‘देवियों के देश में महिलाएं अनसेफ क्यों’। महिला अधिकार कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आज बीजेपी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। जहां पर भी देखिए हर घटनाएं महिलाएं के ऊपर ही हो रही है क्यों? आप उठा कर देख लीजिए कुछ महीने पहले बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा BHU-IIT में छात्रा से साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के अजय मिश्रा टेनी के टिकट मिलने पर कहा कि जिसका लड़का किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर किसानों को मार डाला, ऐसे लोगों को आज टिकट दिया गया है। यह आज पूरे तरीके से किसान विरोधी भाजपा है। यही बीजेपी का चरित्र और चेहरा है।

अमेठी और रायबरेली कांग्रेस परिवार की सीट है: अजय राय
प्रदेश अध्यक्ष ने महंगाई, बेरोजगारी एवं पेपर लीक मामले को लेकर कहा कि भाजपा सरकार नौजवानों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कहा कि पुलिस परीक्षा भर्ती और समीक्षा अधिकारी का पेपर लीक हो गया। यह कैसे हुआ, बीजेपी सरकार इस पर क्यों नहीं कदम उठा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *