वाराणसी। कैंट स्टेशन के पहले फुट ओवरब्रिज के टूटने की वजह से आज प्लेटपार्म संख्या 5 पर ब्लाक लिया जाएगा। स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित के अनुसार हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस, छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस और एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस को बदले प्लेटफार्म से चलाया जाएगा।