वाराणसी। संवासिनी कांड में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में धरना-प्रदर्शन व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सूरजेवाला के मामले की सुनवाई अब पांच अप्रैल को होगी। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका सूचीबद्ध न होने से विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट अवनी गौतम की अदालत में सुनवाई शुक्रवार को टल गई। मामला 24 साल पुराना है। सूरजेवाला के अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया। उन्होंने बताया कि उनके मुवक्किल रणदीप सूरजेवाला के खिलाफ स्थानीय अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लंबित है। सूरजेवाला की तरफ से आरोप से डिस्चार्ज किए जाने का अनुरोध स्थानीय अदालत से किया गया है। 

केस डायरी और अन्य प्रपत्रों की मांग की गई है। अदालत में सूरजेवाला के हाजिर न होने पर अन्य आरोपितों के खिलाफ भी आरोप नहीं बन पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *