शिवपुर निवासी व्यापारी से लिया 85 लाख, दी जान से मारने की धमकी

बड़ागांव, सन्मार्ग। जमीन बेचने के नाम पर व्यवसायी के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर बड़ागांव थाने में दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
ग्राम छतरीपुर (शिवपुर) निवासी व्यवसायी सचिन कुमार मिश्र ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बड़ागांव के बिरांव (नेवादा) गांव में रहने वाली दिलवासा और लालदेई की जमीन 70 बिस्वा जमीन ताड़ी खास गांव में है। जमीन को बेचने के लिए दोनों भुस्वामिनी और इनके पति दयाराम और भाईलाल यादव से बातचीत तय हुई। सचीन मिश्र ने बैनामा के पूर्व 11 नवंबर 2019 को दोनों भु स्वामिनियों को नकदी और आरटीजीएस के माध्यम से 85 लाख रुपए देने की बात कही। आरोप लगाया कि जमीन बैनामा करने की बात कहने पर दोनों भूस्वामियों ने और उनके पति आनाकानी करने लगे। काफी समय बीत जाने के बाद भी जमीन बैनामा नहीं होने पर क्रेता अपना पैसा मांगने लगा तो विपक्षी उसे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। इस मामले में व्यवसायी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम वाराणसी की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर न्याय के द्वारा लगाई है। न्यायालय के आदेश पर बड़ागांव पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।

सिपाही से 2.87 लाख की ठगी
वाराणसी।
वाराणसी के सिगरा थाने में तैनात एक सिपाही को रोजाना एक हजार रुपये कमाने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने 2,87,205 रुपये की चपत लगा दी। सिपाही की तहरीर पर सिगरा थाने में केस दर्ज किया गया है। सिगरा थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि पुलिस साइबर सेल की मदद से जांच कर रही है। सिपाही राहुल कुमार सिंह ने बताया कि 24 मार्च को म्यूटीनेक्स नाम की कंपनी से एक एजेंट निधि शर्मा से टेलीग्राम एप पर बात हुई। निधि ने कहा कि अगर रोजाना लगभग 1000 रुपये अतिरिक्त कमाना है तो हमारी कंपनी में निवेश करें। झांसे में आकर 205 रुपये निवेश किया तो 700 रुपये मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *