वाराणसी। बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गोवा और खजुराहो के लिए सीधी विमान सेवा बंद कर दी गई है। उसकी जगह इंदौर, भुवनेश्वर और चेन्नई के लिए रात में फ्लाइट है। खजुराहो की उड़ान रद्द कर इंदौर के लिए नई विमान सेवा शुरू की गई है। भुवनेश्वर जाने वाली फ्लाइट का समय भी बदल दिया गया है। 

बाबतपुर एयरपोर्ट से रात 8.05 बजे विमान इंदौर के लिए उड़ान भरता है। चेन्नई के लिए भी रात 9.20 बजे इंडिगो की विमान सेवा है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार सबसे अधिक दबाव इस समय दिल्ली और मुंबई रूट पर है। होली के बाद काम पर लौटने की वालों की तादाद काफी अधिक है। ट्रेन में टिकट न मिलने पर लोग फ्लाइट से जा रहे हैं। इसके चलते दिल्ली और मुंबई जाने वाली विमान की सीटें लगभग 80 प्रतिशत तक फुल हो रही हैं। एयरपोर्ट से रोजाना 30 उड़ानें हैं। इसमें सबसे अधिक दिल्ली की विमान सेवाएं हैं। मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, बंगलुरू, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, भुवनेश्वर, इंदौर और लखनऊ की उड़ानें भी शामिल हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह के लिए फ्लाइट है। इसमें भी अमूमन 150 यात्री उड़ान भर रहे हैं। 

भुवनेश्वर के लिए रात में फ्लाइट
भुवनेश्वर की उड़ान का समय बदलकर अब रात में कर दिया गया है। पहले सुबह में फ्लाइट जाती थी। रात में उड़ान से यात्रियों के लिए थोड़ी दिक्कत बढ़ गई है। वाराणसी के अलावा आसपास से फ्लाइट पकड़ने के लिए आने वालों को रात में आने में दिक्कत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *