वाराणसी।गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत परिवार के साथ मंगलवार को काशी पहुंचे। उन्होंने स्वर्वेद महामंदिर धाम उमरहां पहुंचकर परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने महामंदिर के प्रबंधक सुरेंद्र यादव से स्वर्वेद महामंदिर के बारे में जानकारी ली। स्वर्वेद महामंदिर में बनाएं गए कलाकृतियों का भी गहन अध्ययन किया। यहां के गौशाला, जिज्ञासुओं के बारे में जानकारी हासिल कर प्रसन्नता जाहिर की।इससे पहले गुजरात के राज्यपाल ने सारनाथ स्थित भगवान बुद्ध के प्रथम धर्म उपस्थली पहुंचकर पुरातात्विक खंडहर परिसर का अवलोकन किया। साथ ही वीआईपी गेट से श्रीलंका के मूल गंध कुटी विहार बौद्ध मंदिर पहुंचे। जहां बौद्ध भिक्षु ने राज्यपाल का स्वागत किया।
इसके बाद राज्यपाल का काफिला पुरातात्विक संग्रहालय में पहुंचा, जहां मुख्य कक्ष में अशोक द्वारा निर्मित भारत की राष्ट्रीय चिन्ह को देखकर अभिभूत हुए।