कोर्ट ने कहा कि जमानत की शर्तें निचली अदालत से तय होंगी। संजय सिंह की देर शाम या कल सुबह तक रिहाई संभव बताई जा रही है। आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह, जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले अक्टूबर में दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।

नई दिल्ली ऐसे वक्त में जब अरविंद केजरीवाल ईडी की हिरासत में हैं। आम आदमी पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव के दौरान एक बड़ी राहत मिल गई है। शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को जमानत मिल गई है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है कि उनमें ये पहली जमानत है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 6 महीने से ज्यादा कस्टडी में रखा गया। पर्याप्त सबूत उनके खिलाफ नहीं है। ईडी ने कहा कि जमानत पर हमें कोई ऐतराज नहीं है। कोर्ट ने कहा कि जमानत की शर्तें निचली अदालत से तय होंगी। संजय सिंह की देर शाम या कल सुबह तक रिहाई संभव बताई जा रही है। आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह, जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले अक्टूबर में दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। हालांकि, अदालत ने कहा कि जमानत को मिसाल नहीं माना जा सकता, जबकि जांच एजेंसी ने कहा कि उसे सिंह को जमानत देने पर कोई आपत्ति नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *