जमकर हुई मारपीट और पत्थरबाजी,महिला समेत 6 घायल

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के एलआईसी कार्यालय के पास चाय की दुकान पर पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार की देर रात दो पक्षों में मारपीट और पत्थरबाजी हो गई। इस दौरान महिला समेत छह लोग घायल हो गए। पत्थरबाजी में ई-रिक्शा समेत अन्य बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आईं। यहां दोनों पक्ष से महिलाएं भी थाने पर पहुंचीं। देर रात तक पुलिस दोनों पक्षों को समझाने बुझाने में जुटी रही। थाना क्षेत्र के गौरी गंज में संदीप प्रजापति और विक्की भारती के बीच होली 2022 का विवाद चल रहा है। बीते होली पर भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इस बीच पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया था। रात के समय पीडि़त संदीप प्रजापति और विक्की के परिवार के लोग फिर आमने सामने हो गए। चाय की दुकान पर मारपीट और पत्थरबाजी शुरू हो गई। मारपीट और पत्थरबाजी में दोनों तरफ महिला समेत छह लोगों को चोटें आई हैं। भेलूपुर पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष को हिरासत में लिया गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों पक्ष खुलेआम सड़क पर आ गए। मारपीट और पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस बीच रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को भी भागने में चोटें आईं। ई-रिक्शा का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ देर के लिए सड़क पर अराजक वाली स्थिति हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *