रामनगर मुम्बई निवासी प्रसून शर्मा काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन पूजन करने आए थे।वे जिस टेम्पो में आए थे उतरते समय उसी टेंपो में आईफोन 15 + प्रो एवं लगभग दो लाख कीमत का सामान सहित बैग छूट गया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर उन्हे वापस करके प्रशंसनीय कार्य किया है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि प्रसून शर्मा पुत्र रामसजीवन शर्मा निवासी पेसिफिका सी कासारियो 401 मुम्बई के रहने वाले विश्वनाथ मन्दिर दर्शन हेतु आये थे। इस बीच उनका विश्वनाथ मन्दिर जाते समय जिस आटो में बैठे थे उसी आटो में अपना पर्स भूल गये। पर्स में रखा मोबाइल फोन आईफोन 15+ प्रो, ईयर पाट्स एपल कम्पनी, ग्रेनारो, लाइट्स काले रंग के बैग सहित गायब हुआ था । जिसकी सूचना थाना रामनगर पर मिलने के उपरान्त पुलिस टीम के द्वारा कमान्ड सेंटर सीसीटीवी कैमरे व अन्य लोकल सीसीटीवी कैमरे की जांच की गयी तो आटो का नम्बर प्राप्त हुआ। ई-चालान एप के माध्यम से चेक करने पर आटो चालक का पता वारीगड़ही मिला। इसी क्रम में रामनगर पुलिस के पुलिस के अथक प्रयास से प्रसून शर्मा उपरोक्त का काले रंग का पर्स जिसमें आईफोन 15+ प्रो, ईयर पाट्स एपल कम्पनी, ग्रेनारो, लाइट्स सामान सहित प्राप्त हुआ जिनका सकुशल बैंग सामान सहित दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *