वाराणसी वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर में मां श्रृंगार गौरी का शुक्रवार को शिवसैनिकों ने दर्शन-पूजन किया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट रहा। मंदिर के गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने लोगों को मंदिर और डमरु ले जाने से मना कर दिया था।चौक स्थित चित्रा सिनेमा के पास गुलशन कपूर और अजय चौबे के नेतृत्व में शिवसैनिकों के साथ अन्य भक्त इकट्ठा हुए। यहां से मां श्रृंगार गौरी का जयकारा लगाते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। भक्तों ने मां का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया।