दिल्ली में धूलभरी आंधी का अलर्ट
नई दिल्ली। देश में पिछले हफ्ते से शुरू हुआ बारिश और आंधी-तूफान का दौर आज भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 17 राज्यों में बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी, एमपी राजस्थान के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, अंडमान एंड निकोबार में आज बारिश होगी। इससे इन राज्यों में हीटवेव और तेज गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में आज ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, दिल्ली में शनिवार शाम को धूलभरी आंधी चली। खराब मौसम के चलते यहां पहुंचने वाली 22 फ्लाइट्स को डाइवर्ट किया गया। दिल्ली में आज भी 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, शाम होते-होते तेज बारिश भी हो सकती है।
देश के ज्यादातर हिस्सों में जहां बारिश के मौसम से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, कुछ इलाके ऐसे भी है जहां, तेज गर्मी का दौर लगातार जारी है। रविवार को महाराष्ट्र के मालेगांव 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा के नूंह में टेम्प्रेचर 38.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उत्तर प्रदेश के झांसी में शनिवार शाम और रविवार सुबह बारिश हुई। इससे तापमान गिरा। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में रविवार को तेज हवाएं चलीं। इससे कई पेड़ उखड़ गए। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में रविवार को तेज हवाएं चलीं। इससे कई पेड़ उखड़ गए। मौसम विभाग ने बताया कि पूरे देश में मौसम में बदलाव की वजह ईरान, पाकिस्तान होकर उत्तर भारत पहुंचने वाला वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है।
इस कारण फरवरी, मार्च और अब अप्रैल में भी मौसम लगातार बदल रहा है। इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड रिसर्च एजुकेशन के अर्थ एंड एनवायर्नमेंटल साइंस डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पंकज कुमार के मुताबिक 1980 से 2023 तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 43त्न तक बढ़ गए हैं।