वाराणसी। दशाश्वमेध घाट से शुक्रवार को मां शीतला की भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़े के साथ निकली यात्रा में महिलाएं गंगाजल लेकर चल रही थीं। इस दौरान मां के दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने मां का दर्शन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। कलश यात्रा दशाश्वमेध घाट से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए छोटी पियरी पर पहुंचकर समाप्त हुई। महिलाएं कलश में गंगा जल भरकर पियरी पहुंची। वहां मां शारदा को स्नान कराया। कलश यात्रा की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। 

लक्ष्मण पांडेय ने बताया कि हर साल की भांति इस बार भी माता शारदा की शोभायात्रा निकाली गई। महिलाएं कलश में गंगा जल भरकर मां शारदा को स्नान कराती हैं। यह परंपरा काफी पुरानी है। शोभायात्रा में भक्तों की भीड़ उमड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *