अब बनाया सेना के सूबेदार के घर को निशाना

वाराणसी, सन्मार्ग। शिवपुर। शनिवार की देर रात लोढान (चाँदमारी) निवासी सेना में सूबेदार पद पर तैनात अभिनय उपाध्याय के बंद मकान को निशाना बनाते हुए बेखौफ चोरों ने 45 हजार रुपए नगद व लाखों के जेवरात को चुरा लिया। सूबेदार अभिनय उपाध्याय की पत्नी गुंजन देवी ने बताया कि शनिवार की शाम को मैं अपने मायके बड़ा गांव के पुवारी कला गई हुई थी लेकिन उनकी दोनों बेटियां घर पर ही मौजूद थी। रात्रि लगभग 8.30 बजे उनकी दोनों बेटियाँ कुछ ही दूरी पर स्थित अपने बड़े पिताजी के घर खाना खाने गई थी। रात्रि लगभग 10:00 बजे लौटने पर दरवाजा खोलते ही देखा कि अंदर सामान बिखरा हुआ है और गोदरेज व सूटकेस में रखे 45 हजार रुपए नगद, लाखों रुपए के जेवरात व घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के डिवीआर भी चोर उठा ले गए। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी शिवपुर रवि शंकर त्रिपाठी व डॉग स्क्वायड टीम ने छानबीन शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *