इंटर में पूजा और हाई स्कूल में आदर्श ने चंदौली में पाया पहला स्थान
डीडीयू नगर। यूपी बोर्ड हाई स्कूल व इंटर मीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया गाय है। हाई स्कूल में जिले के 87 फीसदी परिक्षार्थियों ने सफलता हासिल किया है। छात्रों की तुलना में छात्राओं की भागीदारी अधिक रही। वहीं जिले के टापटेन की सूची में बालिकाओं ने ज्यादा स्थान प्राप्त किया है। लालबहादुर शास्त्री बालिका इंटर कालेज इंटर के विज्ञान वर्ग की छात्रा कु0 पुजा यादव पुत्री गुलाबचन्द यादव व श्रीमती रानी देवी निवासिनी जफर पुर ने पूरे जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

जीव विज्ञानमें 97 अंक प्राप्त किया इस?का कुल प्राप्तांक 476/500 है। पूजा के पिता टेंपो चलाकर परिवार का लालन पोषण करते हैं। पूजा तीन बहनों में सबसे बड़ी पुत्री है। इसका श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों को देती है।जो जिले में टापर है।गंजी प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज की ज्योति विश्वकर्मा पुत्री धर्मेंद्र विश्वकर्मा ग्राम व पोस्ट बबुरी चंदौली कक्षा 12 की विज्ञान वर्ग की छात्रा है।जो इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 में 92.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गंजी प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज बौरी नियमताबाद में सबसे उच्च स्थान पर रही।नगरपालिका इंटर कालेज के छात्र दीपक पांडेय पुत्र शिवनारायण पांडेय विज्ञान वर्ग मैथ ग्रुप में छात्र ने 500 में 463 अंक अर्जित किए हैं। जो विद्यालय में उच्चतम अंक है।
जय बजरंग इंटर कॉलेज के छात्र अमर पटेल ने 94 फीसदी अंक पाकर अव्वल रहा। छात्र ने बताया कि मैं आगे एसएससी सीजीएम की तैयारी करूंगा। राधा कृष्ण इंटर कॉलेज अलीनगर में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में कुल शत प्रतिशत बच्चे उत्तेरण हुए। इसमें हाई स्कूल में शिवम चौहान प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में अव्वल रहा। इंटरमीडिएट में रानी प्रजापति 81सुप्रिया 68,स्नेहा 75 प्रतिशतका रिजल्टरहा।
वही बापू बालिका इंटर कॉलेज चंदौली खुर्द में हाईस्कूल में 89 इंटरमीडिएट में 94 फीसदी छात्राएं सफल रही। इसमें हाई स्कूल में शीतल श्रीवास्तव 84 नीतू यादव 76,अंजली सिंह 7 इंटरमीडिएट में ज्योति यादव 75,प्रीति यादव 74, प्रियंका 67 शामिल रहे।
इंटर मिडियेट में पूजा यादव और हाई स्कूल में आदर्श पांडे ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इनकी उपलब्धि से अभिभावकों में खुशी की लहर है। जिले की छात्रा पूजा ने 95.20 प्रतिशत नंबर पाकर यह उपलब्धि हासिल की है। पूजा यादव ने बताया कि माता -पिता के स्नेह तथा शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन के चलते यह मुकाम हासिल करने में सफलता मिली है। पूजा भी आईएएस बनना चाहती हैं।इसके अलावा दूसरे स्थान पर चंदौली जिले में काजल मौर्या रहीं, जिसने 94.40 फीसदी अंक पाया है। तीसरे स्थान पर अभिषेक मौर्या रहे हैं, जो 94.20 फीसदी अंक पाने में सफल रहे हैं।
जनपद में हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में आदर्श पांडेय ने 582 नंबर प्राप्त कर 97 प्रतिशत अंकों के साथ जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदर्श ने पूरे प्रदेश में 9 वीं स्थान भी हासिल की है। आदर्श पांडेय चहनिया के चकेश्वरी देवी इण्टर कॉलेज रामगढ़ चहनिया के विद्यार्थी हैं।
चंदौली जनपद के चहनिया ब्लॉक के लक्ष्मणगढ़ स्थित चक्रेश्वरी इंटर कॉलेज का छात्र आदर्श पांडे पुत्र चंद्रेश पांडे हाई स्कूल की परीक्षा में 97 फीसदीअंक पाकर जिलों को टॉप किया है। जिला टॉप करने पर माता-पिता के साथ पूरा परिवार बेहद खुश हैं और मिठाई खिलाकर पुत्र का मुंह मीठा किया। धीना थाना क्षेत्र के बभनियांव कमालपुर गांव के निवासी चंद्रेश पांडे एक किसान है। उनकी पत्नी लालसा देवी गृहणी हैं। उनका पुत्र आदर्श पांडे चक्रेश्वरी इंटर कॉलेज लक्ष्मणगढ़ में पढ़ता था। वह बचपन से ही पढऩे में बेहद ही होनहार है।