लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ कहा- जब भी कांग्रेस, सपा या इंडी गठबंधन से जुड़े दल चुनाव हार रहे होते हैं तब ये हार का ठीकरा ईवीएम पर फोडऩे का प्रयास करते हैं। 2014 से लगातार आप ये बात सुन रहे हैं। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी। क्या ये बैलेट पेपर से बनी थी? 2009 में केंद्र में यूपीए की सरकार बनी। क्या ये बैलेट पेपर से बनी थी? कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। जो लोग आज ईवीएम को नकार रहे हैं, ये वही लोग हैं जो बैलेट लूटने का काम करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *