गैस कटर से ट्रक की केबिन काट कर घायलों को बाहर निकाला,चालक गंभीर

वाराणसी, सन्मार्ग। लोहता थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर लोहरापुर गांव सामने ट्रक आगे चल रही दूसरी ट्रकसे टकरा गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा। जहां पर एक ट्रक ड्राइवर की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

लोहरापुर रिंग रोड फेज दो पर हाइड्रा ट्रक टायर फटने के कारण सड़क पर खड़ी थी। दोपहर के वक्त पीछे ये आ रही बालू लदी ट्रक उससे टकरा गई। टक्कर के बाद ट्रक में सवार चालक समेत तीन लोग ट्रक की केबिन में फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से केबिन काट कर चालक समेत तीनों को बाहर निकाला। लोहता इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि तीनों घायलों को उपचार के लिए हरहुआ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर ट्रक ड्राइवर की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *