वाराणसी संन्मार्ग। वाराणसी में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। वहीं तापमान 45 से 47 डिग्री तक जा रहा है। इस भीषण गर्मी में सबसे अधिक राहत पानी दे रहा है, पर वाराणसी में नगर निगम के दो वार्डों की 10 हजार की आबादी शुद्ध पेयजल के लिए तरस रही है। सरैया और जलालीपुरा वार्ड के 1500 से अधिक मकानों के लोगों ने अपने घरों में लगे जल निगम के पाइप में पानी नहीं देखा। स्थानीय लोगों की मानें तो रात 2 बजे के बाद पानी आता है, तो दिन भर थकने के बाद इंसान जब रात में थोड़ा मौसम ठीक होगा, तो सोएगा की उठकर पानी भरेगा। वो भी ऐसा पानी जिसमें बदबू आती हो। यही हाल आशापुर, रघुनाथपुर, सलारपुर, खालिसपूरा, रसूलगढ़ आदि क्षेत्रों का भी है। जहां जनता रोज पानी की समस्या से परेशान है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम में शामिल हुए नए वार्ड के पार्षद भी हाथ खड़े कर देते हैं इतने गंभीर समस्या को देखते हुए स्थानीय स्तर पर नहीं किया जाता समस्याओं का समाधान।