काशी में गंगा आरती करेंगी महिलाएं, दो माह में दुर्गा घाट पर शुरू होगी आरती

वाराणसी। देश की धार्मिक व सांस्कृतिक राजधानी में महिलाएं गंगा आरती करेंगी। दो माह बाद दुर्गा घाट पर इसका श्रीगणेश होगा। काशी विश्व मांगल्य सभा के काशी प्रकल्प की ओर से इसकी कार्ययोजना तैयार की गई है। इसमें अनाथ आश्रम में रहने वाली बालिकाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। काशी विश्व मांगल्य सभा ने महिलाओं के सशक्तीकरण […]
मुख्तार अंसारी को उम्रकैद की सजा, दर्ज हैं 65 से ज्यादा मुकदमे

वाराणसी। एमपी/एमएलए कोर्ट वाराणसी के विशेष न्यायाधीश अवनीश गौतम की अदालत ने नौ महीने बाद ही अंतरराज्यीय गिरोह (आईएस-191) के सरगना और गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाने के हिस्ट्रीशीटर मुख्तार अंसारी को दूसरी बार उम्रकैद की सजा सुनाई है। पहले अवधेश राय हत्याकांड में सजा सुनाई थी। अब गाजीपुर के फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में उम्रकैद की […]
युवा महाकुंभ की अनुमति निरस्त, काशी विद्यापीठ के सभी गेट बंद

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पूरा कैंपस वाराणसी। काशी विद्यापीठ में होने वाले युवा महाकुंभ की अनुमति विश्वविद्यालय प्रशासन ने निरस्त कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी गेट पर ताला बंद कर दिया है और आईडी जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। ऐसे में नाराज छात्र नेताओं ने गांधी अध्ययन पीठ के […]
वाराणसी में रिटायर्ड शिक्षिका से 3.55 करोड़ की साइबर ठगी

स्काई एप डाउनलोड कराकर जालसाजों ने साफ कर दिया बैंक खाता वाराणसी। शहर के एक निजी स्कूल की रिटायर्ड शिक्षिका के खाते से जालसाजों ने साइबर ठगी कर 3.55 करोड़ रुपये उड़ा दिए। वाराणसी में इतनी अधिक धनराशि की साइबर ठगी की यह पहली घटना है। जालसाजों ने स्काई एप डाउनलोड कराकर महिला के बैंक […]
काशी में बनेगा जैन सर्किट, 4 तीर्थंकरों की रही जन्मस्थली

वाराणसी। काशी में बौद्ध सर्किट की तरह अब जैन सर्किट भी बनेगा। पर्यटन विभाग ने इसके लिए प्राथमिक सर्वे करा लिया है। काशी चार जैन तीर्थंकरों की जन्मस्थली रही है। ऐसे में हर साल लगभग 10 लाख जैन अनुयायी काशी आते हैं। ऐसे में काशी में जैन सर्किट विकसित करने की पहल की जा रही […]
वाराणसी : प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जुटेंगे दिग्गज कलाकार, अनूप जलोटा और भरत शर्मा बहाएंगे भजनों की रसधार

वाराणसी। दुर्गाकुंड स्थित मणि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन बुधवार को किया जाएगा। इसमें दिग्गज कलाकार प्रस्तुति देंगे। ख्यात भजन गायक अनूप जलोटा और भरत शर्मा प्रस्तुति देंगे। मंदिर प्रबंधन की ओर से समारोह की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समारोह के मुख्य संयोजक और धर्मसंघ के महामत्री पंडित जगजीतन पांडेय […]
वाराणसी : देश के उत्थान के लिए करें मतदान, सुबह-ए-बनारस क्लाब ने चलाया अभियान

वाराणसी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मछोदरी स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर के महंत स्वामी प्रेम स्वरूप दास जी के आह्वान पर सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब की ओर से बुलानाला क्षेत्र में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों से देश के उत्थान के लिए […]
वाराणसी में सड़क धंसने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश का तंज, पोस्ट किया- धरती की गोद में समाई भ्रष्टाचार की सड़क

वाराणसी। शहर में मुख्य सड़क अचानक धंसने की घटना पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया है कि धरती की गोद में समायी भ्रष्टाचार की सड़क। इसके जरिये सरकार को घेरने की कोशिश की है। पूर्व सीएम ने लिखा है कि देश के प्रधान संसदीय क्षेत्र […]
निर्दलीय पार्षद ताज्वर तुफैल अंसारी ने थामा कांग्रेस का दामन, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिया संकल्प

वाराणसी। नगर निगम वार्ड नंबर 88 के निर्दलीय पार्षद ताज्वर तुफैल अंसारी ने रविवार को कांग्रेस का दामन थामा। मैदागिन स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में तुफैल अंसारी को महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कांग्रेस की सदस्यता दिलायी। इस दौरान ताज्वर तुफैल अंसारी ने पार्टी की विचारधारा व नीतियों को जन-जन तक पहुचाने का संकल्प लिया।इसके साथ […]
डा0 राजेश मिश्रा के स्वागत करने पर पदाधिकारी निष्कासित

पूर्वांचल में कांग्रेस को जनाधार बढ़ाने की बड़ी चुनौती वाराणसी सन्मार्ग। कांग्रेस का राष्ट्र्रीय नेतृत्व उत्तर प्रदेश मे शिथिल हुई कांग्रेस को पूर्वांचल में सक्रिय करने के लिए लगातार प्रयासरत है। पूर्वांचल में कांग्रेस को जनाधार मिलते ही प्रदेश अन्य इलाकों में भी मिल जाएगी। यही कारण है कि कांग्रेस नेतृत्व पूर्वाचल में पार्टी को […]