ज्ञानवापी: व्यासजी के तहखाने की छत पर नमाज रोकने और मरम्मत के लिए 19 मार्च को जिला जज करेंगे सुनवाई

वाराणसी। ज्ञानवापी के व्यासजी के तहखाने के छत की मरम्मत की मांग जिला जज की अदालत से की गई है। जिस पर अदालत की ओर से सुनवाई के लिए 19 मार्च की तारीख निर्धारित की गई है। वादी शैलेंद्र कुमार पाठक व्यास के मुताबिक, व्यासजी के तहखाने के पुजारी ने फोटोग्राफ भेजकर बताया कि पूजास्थल के […]

कज्जाकपुरा आरओबी में लेटलतीफी पर अधिकारियों को कमिश्नर की दो टूक, दिया अल्टीमेटम, कहा – देरी अब बर्दाश्त नहीं, कार्रवाई तय

वाराणसी। कज्जाकपुरा में निर्माणाधीन आरओबी में लेट-लतीफी और बार-बार बार-बार डिजाइन में बदलाव के चलते हो रही देरी अब बर्दाश्त नहीं होगी। यदि 15 अप्रैल तक प्रोजेक्ट पूर्णन  हुआ तो सेतु निगम के विरुद्ध शासन को चिट्ठी लिखेंगे। जनपद की छह सड़कों का चौड़ीकरण कार्य दस अप्रैल तक पूरा न होने पर ठेकेदार पर दोबारा जुर्माना […]

मोदी के गढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए पूर्व सांसद डॉ० राजेश मिश्रा

वाराणसी। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस से वाराणसी के पूर्व सांसद रहे डॉ० राजेश मिश्रा ने दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद बनारस में सियासी हलचल तेज हो गई है। दरअसल, पिछले दिनों एक चैनल को दिए […]

देवाधिदेव महादेव के विवाहोत्सव के लिए तैयार हो रही काशी, मंदिरों की सफाई 

वाराणसी। महाशिवरात्रि का पार्व आठ मार्च को है। ऐसे में भोलेनाथ की काशी अपने आराध्य के विवाहोत्सव की तैयारी में जुट गई है। मंदिरों व घाटों की सफाई की जा रही है। इसी क्रम में नमामि गंगे वाराणसी महानगर की टीम महाशिवरात्रि के पूर्व गंगा किनारे स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान साफ-सफाई की। साथ ही […]

लहरतारा-बीएचयू फोरलेन निर्माण में बाधक बन रही 50 दुकानें टूटेंगी, हटेंगे चार धर्मस्थल 

वाराणसी। लहरतारा-बीएचयू फोरलेन के निर्माण में बाधक बन रहीं 50 दुकानें ध्वस्त की जाएंगी। वहीं चार धर्मस्थल भी हटाए जाएंगे। पहड़िया चौराहे के विस्तार होगा, ताकि जाम की समस्या न हो। इसकी डिजाइन तैयार कर ली गई है। जल्द ही आगे की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। वाराणसी की छह प्रमुख सड़कों का निर्माण कार्य […]

वाराणसी :  महाशिवरात्रि पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, संभ्रांतजन संग मीटिंग कर बनाई रणनीति 

वाराणसी। महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस मुस्तैद है। सारनाथ थाना में रविवार को एडीसीपी वरूणा जोन टी सरवणन ने क्षेत्र के संभ्रांतजन के साथ मीटिंग की। इस दौरान महाशिवरात्रि को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। वहीं हिदायत दी कि इस दौरान अशांति फैलाने वालों पर सख्त […]

चेतगंज थाने में आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक, शांति व्यवस्था कायम रखने समेत असलहा जमा कराने के दिये गए निर्देश

वाराणसी। चेतगंज थाना परिसर में रविवार को आगामी त्योहारों के मद्देनजर समाज के संभ्रांत लोगों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें महाशिवरात्रि, रमजान और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। थाना प्रभारी डॉ० आशीष मिश्रा ने सभी से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। थानाध्यक्ष ने सभी लाइसेंसी असलहा धारकों से असलहा जमा […]

दोस्त ने मांगी ऑटो खरीदने की पार्टी तो साइकिल सवार को पीटकर छीन लिया मोबाइल, लोहे के रॉड से किया था वार

वाराणसी। कमिश्नरेट के कैंट थाने की पुलिस ने साइकिल सवार को पीटकर मोबाइल लूटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से लूट का मोबाइल भी बरामद किया है। घटना का खिलासा एसीपी कैंट विदूष सक्सेना ने किया। बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, अन्य की पुलिस तलाश कर […]

देवियों के देश में महिलाएं अनसेफ क्यों’ शास्त्री घाट पर बुलंद हुई महिलाओं के हक और अधिकार की आवाज़

वाराणसी। कचहरी स्थित शास्त्री घाट पर महिलाओं के अधिकार व उनके हक की आवाज़ बुलंद हुई। जिसमें महिलाओं की सुरक्षा पर भी प्रश्न उठे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने लिए बराबरी के हक की मांग की. कई महिलाएं अपने हाथ में तख्ती लिए हुई थीं, जिस पर […]

बरेका महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित दिव्यांग चेतना विद्यालय का वार्षिकोत्सव संपन्न

बनारस रेल इंजन कारखाना के महिला कल्याण संगठन द्वारा दिव्यांगजन के लिए संचालित चेतना विद्यालय का वार्षिकोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर डा० पूनम सिंह खरवार ने पुष्प गुच्छ देकर बरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अध्यक्ष श्रीमती नीलिमा पांडा का स्वागत किया। अध्यक्ष ने दीप प्रज्‍ज्‍वलन कर […]