Site icon sanmargvns.com

अमित शाह का कांग्रेस पर वार, बोले- जिनके मूल ही इटली में हो, वो देश की परंपराओं का सम्मान नहीं कर सकता

अमित शाह का कांग्रेस पर वार, बोले- जिनके मूल ही इटली में हो, वो देश की परंपराओं का सम्मान नहीं कर सकता

नई दिल्ली (भाषा )केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। जयपुर में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश की परंपराओं और गौरव का अपमान करती है। हम भाषाओं का सम्मान करते हैं तो… वो विरोध करते हैं, हम अपनी संस्कृति का सम्मान करते हैं और उसे आगे बढ़ाते हैं तो… वो विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि हम परंपराओं का सम्मान कर सेंगोल को स्थापित करते हैं तो… वो विरोध करते हैं। क्योंकि जिनके मूल ही इटली में हो, वो देश की परंपराओं का सम्मान नहीं कर सकता है।अपना हमला जारी रखते हुए शाह ने कहा कि जो राहुल गांधी एक साल में 3 महीने विदेश में जाकर छुट्टी मनाते हैं, वो देश का क्या भला कर सकते हैं। उन्होंने ककहा कि एक तरफ एक साल में 3 महीने विदेश में छुट्टी मनाने वाला नेतृत्व है और दूसरी तरफ 23 साल तक एक भी दिन छुट्टी न लेने वाला कर्मयोगी…नरेन्द्र मोदी हैं, जो सिर्फ देश की जनता की भलाई के बारे में सोचते हैं। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र का चार नासूरों ने ग्रसित किया- परिवारवाद, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और जातिवाद। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 10 के अंदर परिवारवाद को समाप्त किया, तुष्टिकरण को समाप्त किया, जातिवाद को समाप्त किया, भ्रष्टाचार को समाप्त किया।
भाजपा नेता ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा का एकमात्र उद्देश्य है- दुनिया में भारत पहले हो। भारत विश्वगुरु बने। वहीं इंडी अलायंस है- सोनिया गांधी का लक्ष्य है- राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना। लालू जी का लक्ष्य है- अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना। उद्धव जी और स्टालिन जी का है- अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना। ममता बनर्जी का लक्ष्य है अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना। मुलायम सिंह अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाकर गए, लेकिन वो संभाल नहीं पाए। लेकिन फिर से अखिलेश जी मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं।शाह ने कहा कि आप सब प्रबुद्धजनों के माध्यम से राजस्थान की जनता का धन्यवाद भी करने आया हूं और आशीर्वाद भी मांगने आया हूं। 2014 में आपने कमल से मेरी झोली भर दी, 25 की 25 सीटों पर आपने विजयी दिलाई। उन्होंने कहा कि 2019 में भी आपने सभी सीटों पर जीत दिलाई। हाल ही में आपने विधानसभा में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। इसके लिए धन्यवाद देता हूं। आशीर्वाद इसलिए मांगने आया हूं कि 10 साल के अंदर भारत को पाताल से आसमान तक पहुंचाने का काम श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है। आपके आशीर्वाद से 2047 तक भारत आत्मनिर्भर भी होगा और सबसे पहले भी होगा।

Exit mobile version