Site icon sanmargvns.com

कांग्रेस अकेली पार्टी, जिसने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को नकारा- निरुपम

कांग्रेस अकेली पार्टी, जिसने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को नकारा- निरुपम

बोले- कांग्रेस में पांच पावर सेंटर, इनके वैचारिक द्वंद्व से कार्यकर्ता निराश

मुंबई। कांग्रेस से निष्कासित हुए पूर्व सासंद संजय निरुपम ने 4 अप्रैल को कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में पांच अलग-अलग पावर सेंटर हैं। सोनिया, राहुल, बहनजी, नए अध्यक्ष खडग़े जी और वेणुगोपाल जी। कांग्रेस में वैचारिक द्वंद्व चल रहा है, इससे कार्यकर्ताओं में निराशा चल रही है। निरुपम ने कहा कि राहुल गांधी के आसपास जो लेफ्टिस्ट हैं, वे आस्था में विश्वास नहीं करते। अकेले कांग्रेस ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण क जवाब में चि_ी लिखी कि ये भाजपा का प्रचार है। उन्होंने राम के अस्तित्व को ही नकार दिया। इससे पहले, संजय निरुपम ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के नाम अपना इस्तीफा भेजने के बाद पार्टी ने उन्हें निकाला। दरअसल, बुधवार रात खडग़े ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों की शिकायतों के बाद निरुपम को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने की मंजूरी दी थी। सोशल मीडिया पोस्ट में निरुपम ने मल्लिकार्जुन खडग़े को भेजे इस्तीफे की तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा- ऐसा लगता है कि बीती रात मेरा इस्तीफा मिलते ही पार्टी ने मुझे निकाले जाने का ऐलान करने का फैसला लिया। ऐसी फुर्ती देखकर अच्छा लगा।

Exit mobile version