Lok Sabha election 2024: पवन सिंह ने लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। भाजपा ने भोजपुरी सिंगर को आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था।

नई दिल्ली । भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि वह किसी कारण वश आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। हालांकि, अभी तक पूरी तरह से ये साफ नहीं हो पाया है कि कल तक टिकट मिलने पर झूमने वाले पवन सिंह अचानक चुनाव लड़ने से मना क्यों कर दिया।

पवन सिंह नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
पावर स्टार पवन सिंह ने 3 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ऐलान करते हुए बताया कि वह आसनसोल सीट से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारणवश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *