Site icon sanmargvns.com

पीलीभीत में बोले पीएम मोदी- पूरी दुनिया में बज रहा भारत का डंका, यह आपके वोट की ताकत

पीलीभीत में बोले पीएम मोदी- पूरी दुनिया में बज रहा भारत का डंका, यह आपके वोट की ताकत

 पीलीभीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीलीभीत में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। 10 साल के कार्यकाल में यह पहला मौका है, जब प्रधानमंत्री मोदी यहां पहुंचे हैं। यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बांसुरी भेंटकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। 

विपक्ष पर बरसे मोदी 
विपक्षी गठबंधन पर पीएम मोदी जमकर बरसे। कहा कि राम मंदिर का आमंत्रण ठुकराकर इन लोगों ने भगवान श्रीराम का अपमान किया है। विपक्ष के जो लोग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे, उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। 

भाजपा सरकार ने कम की गन्ना किसानों की परेशानी 
मोदी ने कहा कि कांग्रेस और सपा के राज में गन्ना किसानों को कैसे अपने ही पैस के लिए तरसाया जाता है। यह आपसे अच्छा कौन जातना है। भाजपा सरकार ने गन्ना किसानों की परेशानी को कम करने के लिए पूरी ताकत से काम किया है। कई चीनी मिलें खुलीं है, कई का विस्तार हुआ है और ये काम लगातार किया जा रहा है।

किसानों के खातों में पहुंचाया पैसा 
उन्होंने कहा कि यह पूरा क्षेत्र खेती किसानी के लिए भी जाना जाता है। 10 वर्ष पहले किसानों की क्या हालत थी। यूरिया की कालाबाजारी होती थी। किसानों पर लाठीचार्ज होता था। आज यूरिया पर्याप्त मात्रा में मिल रही है। यूरिया की बोरी दुनिया में तीन हजार रुपये में मिलती है, लेकिन हमारी सरकार तीन सौ रुपये से कम में देती है। किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। किसानों के बैंक खातों में 70 करोड़ हजार रुपये मोदी सरकार ने पहुंचाया है। 850 करोड़ रुपये पीलीभीत के किसानों के बैंक खातों में पहुंचे हैं। 

भारत के लिए कुछ भी असंभव नहीं- मोदी 
प्रधानमंत्री ने कहा कि सारी दुनिया की मुश्किलों के बीच भारत आज दिखा रहा है कि उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। कभी कांग्रेस सरकारें दुनिया से मदद मांगती थीं, लेकिन कोरोना के महासंकट में  भारत ने पूरी दुनिया में दवाइयां और वैक्सीन भेजी। दुनिया में कहीं भी युद्ध का संकट आया, हम एक-एक भारतीय को सुरक्षित निकाला है। 

दुनिया में बज रहा भारत का डंका 
मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। यह आपके वोट की ताकत है। आपके वोट से मजबूत सरकार बनी है। भाजपा सरकार ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत किसी से काम नहीं है। जब नीयत सही होती है। हौसले बुलंद होते हैं तो नतीजे भी सही मिलते हैं। 

चंद्रयान ने चांद पर फहराया तिरंगा 
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम लोग विकसित भारत के संकल्प पर काम कर रहे हैं। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई आर्थिक ताकत बना है। हमारे चंद्रयान ने चांद पर तिरंगा फहराया। भारत में आयोजित जी-20 की पूरी दुनिया में प्रशंसा हुई है। 

प्रधानमंत्री ने नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता की जय के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने देशवासियों को नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कहा कि आज से चैत्र नवरात्रि भी शुरू हो गई है। देशभर में शक्ति उपासना की धूम मची है। हर कोई भक्ति में डूबा हुआ है, शक्ति उपासना में जुटा हुआ है। कुछ ही दिन में बैसाखी भी आने वाली है, मैं आपको बैसाखी की भी शुभकामनाएं देता हूं।योगी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में ही समय से गन्ना मूल्य का भुगतान हो रहा है। मुख्यमंत्री ने फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार का नारा दिया। 

मुख्यमंत्री ने राम मंदिर का किया जिक्र 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई सोचता था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संभव हुआ है। आज यहां सुरक्षा है तो समृद्धि भी है। आजीविका है तो आस्था का सम्मान भी हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि स्वतंत्र भारत एक ग्लोबल पावर बनने की ओर अग्रसर है। कहा कि गुरुनानक देव का जन्म जिस भूमि पर हुआ, उस करतार पुर कॉरिडोर का निर्माण मोदी के नेतृत्व में हुआ।

Exit mobile version