मैनपुरी, (भाषा)। माजवादी पार्टी (सपा) की स्थानीय सांसद डिंपल यादव ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगर लोकसभा चुनाव में जीत जाती है तो भारत 15 साल पीछे चला जाएगा। उन्होंने भाजपा पर बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए (विभाजनकारी राजनीति) करने का आरोप लगाया। सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने सपा संस्थापक अपने ससुर मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई उनकी परंपरागत सीट मैनपुरी से उपचुनाव जीता था और अब उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए फिर से चुनावी मुकाबले में हैं। डिंपल ने एक साक्षात्कार में कहा, लोग भाजपा की बंटवारे की राजनीति को समझ गए हैं। लोग इस बार बदलाव के लिए वोट करने जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वोट बैंक की राजनीति के लिए समाज के विभिन्न वर्गों केबीच मतभेद पैदा करती है।
डिंपल यादव ने इटावा जिले के सैफई गांव में अपने आवास पर बातचीत में कहा, वे (भाजपा) लोगों को जाति के आधार पर भड़काते हैं, उनकी भावनाओं से खेलते हैं और मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाते हैं। डिंपल यादव ने पिछले दिनों जब मैनपुरी से नामांकन पत्र दाखिल किया तो यादव परिवार की एकता प्रदर्शित हुई।
इस दौरान अखिलेश यादव के अलावा उनके चाचा प्रोफेसर रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव भी उनके साथ थे। डिंपल ने कहा, लोग बदलाव चाहते हैं… वे इस बार बदलाव के लिए मतदान कर रहे हैं। भाजपा की (दबाव की राजनीति) के कारण समाज का हर वर्ग तंग आ गया है।
लोगों को हर स्तर पर उत्पीडऩ का सामना करना पड़ रहा है।