Site icon sanmargvns.com

राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, एमपी का दौरा रद्द

राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, एमपी का दौरा रद्द

सतना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का रविवार को मध्यप्रदेश का दौरा अचानक रद्द कर दिया गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है। अब चुनाव प्रचार का जिम्मा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संभालेंगे। मध्यप्रदेश के सतना जिले में रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुनावी सभा होने वाली थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी स्टार प्रचारक हैं। राहुल गांधी की तबीयत बिगडऩे के कारण उनका दौरा रद्द करना पड़ा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर यह जानकारी दी है। राहुल गांधी की जगह अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सतना पहुंचने वाले हैं। राहुल गांधी सतना में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले थे।

Exit mobile version