बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट में चार विवादित सांसदों प्रवेश वर्मा, जयंत सिन्हा, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और रमेश बिधूड़ी का नाम शामिल नहीं किया है एक साफ छवि पेश करने की कोशिश करते हुए इन सीटिंग सांसदों का टिकट काटने की बात कही जा रही है।

Lok Sabha elections 2024

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट में चार ऐसे मौजूदा सांसदों का टिकट काटा है जो किसी ने किसी विवाद में

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 33 मौजूदा सांसदों की जगहों पर नए चेहरों को मौका दिया गया। इस लिस्ट से चार विवादित सांसदों को बाहर रखा गया है। मौजूदा सांसद प्रवेश वर्मा, जयंत सिन्हा, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और रमेश बिधूड़ी जैसे नाम इस लिस्ट में नहीं हैं। 

किन विवादित सांसदों का काटा गया टिकट

अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए जाने जाने वाले प्रवेश वर्मा की जगह पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत टिकट दिया गया है। विवादों से जुड़े रहे जयंत सिन्हा की जगह हजारीबाग सीट से मनीष जयसवाल को प्रत्याशी घोषित है। भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की जगह आलोक शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है वहीं दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी का टिकट काट दिया गया है

जानिए आखिर क्यों काटा गया इन सांसदों का टिकट 

प्रवेश वर्मा: बीजेपी ने पश्चिमी दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा की जगह कमलजीत सहरावत को प्रत्याशी बनाया है। पूर्वी दिल्ली में एक सभा के दौरान एक समुदाय के “आर्थिक बहिष्कार” का आह्वान करने वाली टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ था। इसके लिए वर्मा को आलोचना का सामना करना पड़ा। इसी वजह से उनका टिकट काटने की बात कही जा रही है। 

जयंत सिन्हा: हजारीबाग के मौजूदा सांसद जयंत सिन्हा की जगह वहां के विधायक मनीष जयसवाल को टिकट दिया गया है। यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा ने 2017 में झारखंड में एक मीट बेचने वाली की लिंचिंग के आरोपी व्यक्तियों के केस लड़ने की फीस के लिए  वित्तीय सहायता मुहैया कराने का दावा किया था। साथ ही इसमें कुछ और बीजेपी विधायकों के शामिल होने की बात भी कही थी। इससे एक साल पहले उनकी एक तस्वी भी सामने आई थी जिसमें वह इन आरोपियों के साथ नजर आए थे।

साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर: भोपाल में आलोक शर्मा को साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर की जगह टिकट दिया गया है। अपने विवादास्पद बयानों के लिए मशहूर ठाकुर को 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान हेमंत करकरे और नाथूराम गोडसे से संबंधित टिप्पणियां की थी। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के इन विवादित बयानों को लेकर कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों ने बीजेपी पर निशाना साधा था। इन विवादों की वजह से ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का टिकट काटने की बात कही जा रही है। 

रमेश बिधूड़ी: बीजेपी ने दक्षिणी दिल्ली सीट से रमेश बिधूड़ी की जगह रामवीर सिंह बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया है। संसद में चंद्रयान-3 पर चल रही बहस के दौरान रमेश बिधूड़ी ने सांसद दानिश अली पर अपमानजनक टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया था। उनकी यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर सर्कुलेट हो गई। इसकी वजह से बीजेपी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। ऐसा बताया जाता है कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *