चंडीगढ़, (भाषा)। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बुधवार को कहा कि कृषक अपनी मांगों को लेकर केंद्र से बातचीत के लिए आने वाले किसी भी प्रस्ताव पर विचार करेंगे लेकिन संवाद के लिए सकारात्मक महौल बनाया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की कि वह न्यूतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी के लिए कानून बनाएं। पंधेर ने कहा, ‘कहा जाता है कि आपका (मोदी) दिल बड़ा है। हमें एमएसपी की गारंटी का कानून दीजिए।Ó जब उनसे पूछा गया कि क्या किसानों को बातचीत का कोई न्योता मिला है तो उन्होंने कहा कि कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार ने बातचीत के लिए किसानों को आमंत्रित किया है। अंबाला के नजदीक शंभू बॉर्डर पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘हम न्योते पर विचार करेंगे।Ó केंद्रीय कृषि मंत्री अुर्जन मुंडा नेे कहा था कि एमएसपी की गारंटी संबंधित कानून सभी हितधारकों से चर्चा किए बिना जल्दबाजी में नहीं लाया जाएगा। उन्होंने किसान संगठनों से आह्वान किया कि वे सरकार के साथ इस मुद्दे पर विषय केंद्रित बातचीत करें।
सरकार को बातचीत के लिए सकारात्मक माहौल बनाना चाहिए- सरवन सिंह

