Site icon sanmargvns.com

हरियाणा में भाजपा को झटका, सांसद ने छोड़ी पार्टी

हरियाणा में भाजपा को झटका, सांसद ने छोड़ी पार्टी

हिसार। हरियाणा लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के मौजूदा सांसद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने बीजेपी से इस्तीफा दिए जाने की जानकारी अपने एक्स अकाउंट से की। चर्चा है कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। वह दिल्ली पहुंचे हैं, जहां कांग्रेसी के वरिष्ठ नेता उन्हें कांग्रेस में शामिल करा सकते हैं। बृजेंद्र सिंह ने लिखा, मैंने बाध्यकारी राजनीतिक कारणों से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मैं पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को मुझे हिसार से सांसद के रूप में सेवा करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद और आभार देता हूं। बताया जा रहा है कि कई दिनों से बृजेंद्र सिंह पार्टी से नाराज चल रहे थे। वह दिल्ली पहुंचे थे, चर्चा चल रही थी वह इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी शेयर की। सूत्रों की मानें तो वह दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पुहंचे हैं। हिसार सांसद बृजेंद्र सिंह के साथ उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी कांग्रेस में जा सकते हैं। बीरेंद्र सिंह 2014 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया था। इसके अलावा बीजेपी ने उन्हें केंद्रीय मंत्री भी बनाया था।
2019 के लोकसभा चुनाव में बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह को बीजेपी ने हिसार से टिकट दिया था। बताया जा रहा है कि इस बार बीजेपी उनका टिकट काटने जा रही है, जिसकी भनक लगते ही बृजेंद्र सिंह ने बीजेपी आलाकमान से संपर्क किया, कोई पॉजिटिव रिजल्ट नहीं मिलने के बाद उन्होंने बीजेपी से इस्तीफे का फैसला लिया। वहीं अब पिता और बेटा 10 साल बाद कांग्रेस में वापसी कर रहे

Exit mobile version