5 साल बाद ओपी राजभर की योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में एक बार फिर वापसी हुई है। वहीं, सुनील शर्मा ने 2017 और 2022 के चुनाव में गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट को रिकॉर्ड अंतर से जीता था। राष्ट्रीय लोक दल के साथ भाजपा का हाल में ही गठबंधन हुआ है।
लखनऊ । एसबीएसपी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर, आरएलडी के एक विधायक और दारा सिंह चौहान को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आज आगरा दौरे से लौटने के बाद यह विस्तार हो सकता है। मंत्री पद की शपथ लेने वालों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के प्रमुख ओपी राजभर, राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के अनिल कुमार और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो सदस्य- दारा सिंह चौहान और सुनील शर्मा शामिल हैं।
5 साल बाद ओपी राजभर की योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में एक बार फिर वापसी हुई है। वहीं, सुनील शर्मा ने 2017 और 2022 के चुनाव में गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट को रिकॉर्ड अंतर से जीता था। राष्ट्रीय लोक दल के साथ भाजपा का हाल में ही गठबंधन हुआ है। अनिल कुमार मुजफ्फरनगर की पुरकाजी सीट से रालोद के विधायक हैं। दारा सिंह चौहान को भी मंत्री बनाया गया है। चुनाव से पहले भाजपा छोड़ वह सपा में चले गए थे। फिर वह विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा में वापस लौटे और घोसी सीट से उपचुनाव लड़ा। लेकिन हार गए। अब वह भाजपा से विधानपरिषद के सदस्य है।

