Site icon sanmargvns.com

यशस्वी ने लगातार जड़ा दूसरा दोहरा शतक

यशस्वी ने लगातार जड़ा दूसरा दोहरा शतक

राजकोट। यशस्वी जायसवाल ने दो टेस्ट में दो दोहरा शतक लगाकर रिकॉर्ड कायम किया। 22 साल के यशस्वी जायसवाल का बल्ला रन नहीं आग उगल रहा है। वह शायद अपने करियर की इस वक्त बेस्ट फॉर्म में चल रहे हैं। उनका बल्ला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। जायसवाल ने 231 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा किया है। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 14 चौके और 12 छक्के जड़े हैं। वहीं एक टेस्ट इनिंग में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड वसीम अकरम के नाम है। जायसवाल ने अपनी पारी से इस महान वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है।

Exit mobile version