वाराणसी/ मुंबई । बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में शादी होगी। इसमें बनारस कॉर्नर सजाया गया है। इसमें मिनी काशी की झलक दिखाई दे रही है। मेहमानों का स्वागत बनारसी शहनाई से किया जा रहा। कॉर्नर में 4-4 वैराइटी की चाट, क्षीर सागर की मिठाइयां और बनारसी पान के स्टॉल लगे हैं। देश-विदेश के आए मेहमान काशी के जायके का लुत्फ उठा रहे हैं। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने बनारसी पान का स्वाद लिया। शादी की ज्यादातर रस्में इसी कॉर्नर में ही निभाई जाएंगी। यहां मां दुर्गा और भगवान भोलेनाथ की पूजा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। नीता अंबानी ने भी कहा- अनंत की शादी में मैंने ‘अनन्त शहर’ काशी को सजाया है।

नीता अंबानी ने चाट का स्वाद लिया
काशी चाट के मालिक राजेश गुप्ता ने बताया- नीता अंबानी ने आकर मुलाकात की। हाल-चाल पूछा। साथ ही इंतजाम भी जाना। समारोह स्थल में काशी का साइनेज लगा है। हर कोई हमारे काउंटर तक आ रहा है। हम टमाटर , पालक और आलू टिक्की चाट बना रहे हैं। इसे मिट्टी के कुल्हड़ में परोस रहे। नीता अंबानी ने भी चाट का स्वाद लिया।
नीता अंबानी बोलीं- काशी के साथ मेरा और फैमिली का गहरा नाता
नीता अंबानी ने कहा- काशी के साथ मेरा और फैमिली का गहरा नाता रहा है। मैं खुद वाराणसी गई थी। अनंत और राधिका के लिए पूजा की थी। अब उनकी शादी में हमने काशी को सजाने का प्रयास किया है। काशी के 1000 से अधिक लोग आए हैं। गंगा किनारे बजने वाली शहनाई की धुन हर शादी को मंगलमय बना देती है। मैंने वही शांति और भक्तिभाव काशी में महसूस किया। जो काशी में महसूस किया, वही यहां लाने का प्रयास किया। भगवान महादेव, गणपति समारोह को मंगलमय बनाएं।
अनंत-राधिका की शादी में काशी गैलरी की देखिए तस्वीरें…
रणवीर सिंह ने लिया पान का स्वाद



मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं। मुंबई में हो रही इस शादी में मेहमानों को बनारस का जायका मिलेगा। अंबानी फैमिली के खास मेहमान बनारस के चौक का मशहूर पान, गोदौलिया की स्पेशल चाट और क्षीर सागर की मिठाइयों का लुत्फ उठाएंगे।