वाराणसी, सन्मार्ग। मंडुवाडीह थाना के महेशपुर इलाके में दो अलग-अलग घटनाओं ने शुक्रवार की भोर एक यात्री बस और एक ट्रक में आग लग गई। संयोग अच्छा था कि बस में सवार 70 यात्रियों को मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, ट्रक में लदे हुए लगभग 15 लाख रुपये अंडे जलकर नष्ट हो गए। दोनों ही वाहनों में आग लगने की वजह प्रथम दृष्टया शॉर्ट-सर्किट बताई जा रही है। 
झारखंड के दुमका से 70 दर्शनार्थी बस से अयोध्या होते हुए वाराणसी आ रहे थें। भोर में लगभग 3 बजे महेशपुर के पास चलती बस में अचानक आग लग गई। बस में आग लगी देख समीप ही मौजूद पुलिस कर्मियों ने ओवरटेक कर उसे रुकवाया। इसके बाद बस में सो रहे सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया। बीच सड़क यात्री बस में आग लगने के कारण महेशपुर मार्ग पर यातायात को दोनों ओर से रोक दिया गया था। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद आवागमन शुरू कराया गया। इसके थोड़ी देर बाद महेशपुर इलाके में सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में आग लग गई। आग पर जब तक काबू पाया जाता तब तक उसमें लोड करीब 15 लाख रुपये मुल्य के अंडे नष्ट हो गए।

बस में रखे हुए थे तीन भरे हुए सिलेंडर

अयोध्या से काशी दर्शन के लिए लेकर आ रही 70 यात्रीयों से भरी बस के अंदर तीन भरे हुए गैस सिलेंडर भी रखे हुए थें। पुलिसकर्मियों और फायर ब्रिगेड के जवानों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया और बस के अंदर तलाशी ली गई तो तीन भरे हुए गैस सिलेंडर मिले। जिसे देख सभी सन्न रह गए। हालांकि दोपहर तक बस में आग लगने के संबंध में मडुवाडीह थाने पर किसी प्रकार की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *