7 राज्यों में 17 ठिकानों पर एनआईए की रेड, चेन्नई से 5 लोग हिरासत में लिए गए
बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में मशहूर रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार (1 मार्च) को हुए बम ब्लास्ट के तार आतंकी संगठन आईएस से जुड़ गए हैं। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने मंगलवार को मामले में 7 राज्यों में 17 ठिकानों पर छापे मारे हैं।
एनआईए की टीम ने बेंगलुरु के आरटी नगर में टी नजीर के घर पर छापा मारा। टी नजीर के आईएस से जुड़े होने का शक है। उसने कथित तौर पर कैफे ब्लास्ट के लिए आतंकवादियों को उकसाया था। इससे पहले आरटी नगर और सुल्तानपालिया में ग्रेनेड की खरीद के मामले में रेड की गई थी। इन छापों में गोलियां और ग्रेनेड्स बरामद हुए हैं। जुनैद नाम का शख्स रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। उसके खिलाफ हवाला लेनदेन के संबंध में पहले से ही मामला दर्ज है। हृढ्ढ्र की टीम छानबीन के लिए बेंगलुरु सेंट्रल जेल भी गई थी। तमिलनाडु के चेन्नई के रामनाथपुरम में शमशुद्दीन के घर पर भी रेड जारी है। एनआईए ने चेन्नई के सिद्दरपेट और बिडयार से 5 लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। एनआईए की 7 राज्यों में छापेमारी की कार्रवाई बेंगलुरु जेल में बंद लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी द्वारा साथी कैदियों को कट्टरपंथी बनाने से भी जुड़ी है। एक अधिकारी के मुताबिक, जनवरी में एनआईए ने 8 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। एनआईए के आरोप पत्र में केरल के कन्नूर का टी नसीर शामिल है, जो 2013 से बेंगलुरु की केंद्रीय जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। इसके दो साथी जुनैद अहमद उर्फ जेडी और सलमान खान के विदेश भागने का संदेह है। 18 जुलाई 2023 को बेंगलुरु पुलिस ने 7 लोगों से हथियार, गोला-बारूद, हथगोले और वॉकी-टॉकी जब्त किया था। 2017 में ये सातों बेंगलुरु की जेल में थे। यहीं पर ये लश्कर आतंकी टी नसीर के संपर्क में आए थे। नसीर इन्हें आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में भर्ती करना चाहता था। उसने सबसे पहले इन्हें अपने बैरक में शिफ्ट करवाया और फिर इनका माइंड वॉश किया। रामेश्वरम कैफे के पास आरोपी का सीसीटीवी फुटेज, जिसमें वह बस स्टॉप से कैफे जाता दिख रहा है। रामेश्वरम कैफे के पास आरोपी का सीसीटीवी फुटेज, जिसमें वह बस स्टॉप से कैफे जाता दिख रहा है।
इडली ली, पेमेंट किया और डस्टबिन के पास रखा बैग बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि मास्क लगाए हुए एक व्यक्ति कैफे के पास बस से उतरता है और 11:30 बजे कैफे में दाखिल होता है। आरोपी की उम्र 25 से 30 साल के बीच है शख्स एक बैग लेकर आया था। कैफे में उसने इडली ऑर्डर किया, काउंटर पर पेमेंट करके टोकन लिया।

