Site icon sanmargvns.com

आग देश में नहीं उनके दिलों में लगी है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,Congress पर किया जबरदस्त वार

आग देश में नहीं उनके दिलों में लगी है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,Congress  पर किया जबरदस्त वार

पीएम मोदी ने कहा, ‘अब तो कांग्रेस का शाही परिवार धमकी दे रहा है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बना तो देश में आग लग जाएगी। आग देश में नहीं, बल्कि आग और जलन उनके दिलों में लगी है। ये जलन उनके दिल और दिमाग में ऐसे भरी पड़ी है कि वो उनको अंदर से जला रही है।’

होशंगाबाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ‘एक बार फिर मोदी सरकार’ का नारा दोहराते हुए कहा, ‘अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं, जब मध्य प्रदेश ने पूरे देश को चौंका दिया था और होशंगाबाद ने तो कमाल कर दिया था। यहां से जो लहर उठी थी, वो लहर पूरे देश में फैल चुकी है। आज देश के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही है – फिर एक बार मोदी सरकार।’

संविधान निर्माता बाबा साहेब आम्बेडकर को उनकी जयंती पर याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आज संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की जन्मजयंती है। उनकी जन्मस्थली महू यहां से ज्यादा दूर नहीं है। महू में उनका घर हो या देश-विदेश में वे जहां भी रहे, उन स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करने का सौभाग्य भाजपा सरकार को मिला है। जो सम्मान कांग्रेस ने उनको कभी नहीं दिया, वो सम्मान करने का सौभाग्य हमें मिला है। कांग्रेस जैसी पार्टियों ने हमेशा बाबा साहेब को अपमानित करने का ही काम किया है। बाबा साहेब ने जो संविधान बनाया है, उसके कारण ही आज गरीब मां का ये बेटा मोदी, आपसे तीसरी बार सेवा का आशीर्वाद मांग रहा है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘ये बाबा साहेब का संविधान है, जिसके कारण आज देश की राष्ट्रपति एक आदिवासी परिवार की बेटी है। जिस समाज को सबसे अंत में पूछा गया, जिसको वंचित रखा गया, उस समाज की बेटी आज देश की राष्ट्रपति के रूप में पहली नागरिक है। हमने बाबा साहेब को सिर्फ विचारों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि आधुनिक भारत में उनके योगदान को नई पहचान दी है। आप मोबाइल फोन से जो डिजिटल पेमेंट करते हैं, उस डिजिटल पेमेंट योजना का नाम BHIM UPI है, ये नाम हमने बाबा साहेब के नाम पर ही रखा है।’

होशंगाबाद की चुनावी जनसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘आजादी के अनेक दशक तक कांग्रेस के एक ही परिवार ने सीधे या रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाई है। इसी परिवार ने देश में आपातकाल या इमरजेंसी लगाई थी। कांग्रेस ने देश भर में लोकतांत्रिक सरकारों को जब मर्जी पत्तों के महल की तरह गिरा दिया। कांग्रेस ने अपने हिसाब से इतिहास को तोड़ा-मरोड़ा और जो मन किया वो लिखवाया और खुद का ही महिमामंडन करवाया। कांग्रेस की मानें तो लोकतंत्र तब ठीक चल रहा था, फलफूल रहा था। लेकिन जैसे ही गरीब घर का बेटा प्रधानमंत्री बना वैसे ही कांग्रेस अफवाह फैलाने लगी कि मोदी आया है, संविधान और लोकतंत्र पर खतरा हो जाएगा। कांग्रेस वालों को पता नहीं है। ये बाबासाहेब का जो संविधान है, उसके कारण तो मोदी यहां पहुंचा है।’पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस की मानें तो तब लोकतंत्र ठीक चल रहा था, फल-फूल रहा था। लेकिन जैसे ही गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना तो कांग्रेस अफवाह फैलाने लगी कि संविधान और लोकतंत्र खतरे में आ गया। अब तो कांग्रेस का शाही परिवार धमकी दे रहा है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बना तो देश में आग लग जाएगी। आग देश में नहीं, बल्कि आग और जलन उनके दिलों में लगी है। ये जलन उनके दिल और दिमाग में ऐसे भरी पड़ी है कि वो उनको अंदर से जला रही है।’

Exit mobile version