कांग्रेस बार-बार अपने ही देश को डराने का करती है काम

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के कंधमाल में चुनावी रैली के दौरान स्टेज पर पद्मश्री विजेता पूर्णमासी जानी के पैर छुए। पूर्णमासी एक कवयित्री और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्हें 2021 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। पीएम ने अपने संबोधन में कहा, इस चुनाव में कांग्रेस 50 सीटों से नीचे सिमटने वाली है। 4 जून को पार्टी देश के संसद में विपक्ष भी नहीं बन पाएगी। मैं कांग्रेस को दो टूक कहूंगा कि वो इस भरोसे में न रहें कि भारत का कोई मुसलमान इधर-उधर नहीं जाएगा। भारत ने एडीए को 400 के पार पहुंचाने का मन बना लिया है।

पीएम ने कहा, कांग्रेस बार-बार अपने ही देश को डराने की कोशिश करती है। वो कहती है संभल के चलो, पाकिस्तान के पास एटम बम है। पाकिस्तान की हालत ऐसी है कि उन्हें बम संभालना भी नहीं आता। वे अपने बम बेचने के लिए खरीदार की तलाश कर रहे हैं, लेकिन कोई उनसे खरीदना नहीं चाहता। लोग उनके सामान की क्वालिटी के बारे में जानते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, 26 साल पहले आज के दिन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने पोखरण में परमाणु परिक्षण किया था। एक वह दिन था जब भारत ने दुनिया को अपने सामर्थ्य का परिचय करवाया था और दूसरा कांग्रेस की सोच, कांग्रेस बार-बार लोगों को डराने की कोशिश करती है।

मोदी कंधमाल के अलावा ओडिशा में आज दो और चुनावी रैलियों में शामिल होंगे। वे कंधमाल के बाद बोलांगीर और बरगढ़ में चुनावी सभा करेंगे। इससे पहले 6 मई को भी पीएम ने ओडिशा के बहरामपुर और नवरंगपुर में रैली की थी। यहां उन्होंने कहा था कि आप जानते हैं कि भाजपा जो कहती है, वो करके दिखाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *