Site icon sanmargvns.com

कविता की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा

नयी दिल्ली, (भाषा)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता की जमानत याचिका पर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से अपना रुख बताने को कहा। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने मामले में आगे की सुनवाई के लिए 24 मई की तारीख तय की। दिल्ली की एक अधीनस्थ अदालत ने धन शोधन मामले में कविता की जमानत याचिकाएं छह मई को खारिज कर दी थीं। कविता ने अदालत के इस आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। अधीनस्थ अदालत ने ‘घोटालेÓ के संबंध में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में भी उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

Exit mobile version