एक दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले लोग अब मोदी को बोल रहे अपशब्द
बिहार में किया चुनावी शंखनाद
पटना, (भाषा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर उसके शासन के दौरान देश की ‘प्रतिष्ठा को धूमिलÓ करने का आरोप लगाया। मोदी ने साथ ही ‘बेदाग रिकार्ड’ के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की। मोदी ने गुरुवा को जमुई में एक चुनावी रैली को संबोधत किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन सरकार के कार्यकाल में, ‘भारत ने पलट कर वार करना शुरू किया है। वह मगध साम्राज्य के प्राचीन गौरव को पुनर्जीवित कर रहा है।’
प्रधानमंत्री ने दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाली आम आदमी पार्टी पर भी परोक्ष रूप से कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले ये लोग अब मोदी को अपशब्द बोलने के लिए एक साथ आ गए हैं। मोदी ने दावा किया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब ‘गेहूं के लिए संघर्ष कर रहे छोटे देशों के आतंकवादी जब चाहते थे तब हमला कर देते थे।’ मोदी ने ‘रेलवे में नौकरी के बदले भूमि’ घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि ”हमारे सहयोगी नीतीश बाबू (बिहार के मुख्यमंत्री) भी रेल मंत्री थे। उनका कितना बेदाग रिकॉर्ड था।”रेलवे में नौकरी के बदले भूमि’ मामले में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद आरोपी हैं।
प्रधानमंत्री ने राजद-कांग्रेस गठबंधन पर ‘अयोध्या में राम मंदिर का अपमान करने’ और ‘देश के राष्ट्रपति के रूप में एक आदिवासी महिला (द्रौपदी मुर्मू) के चुनाव का विरोध करनेÓ का भी आरोप लगाया। रैली में उमड़ी भारी भीड़ देखकर प्रसन्न दिखाई दे रहे मोदी ने कहा, ”ऐसा लगता है कि बिहार के लोगों ने राज्य की सभी 40 सीट पर राजग को जीत दिलाने और 400 से अधिक सीट का लक्ष्य हासिल करने में मदद करने का फैसला किया है।’