Site icon sanmargvns.com

‘तारक मेहता का उल्टा चस्मा’ के सोढ़ी पांच दिन से लापता

नयी दिल्ली। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्माÓ में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह बीते 5 दिनों से लापता हैं। बीते 22 अप्रैल को वो दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे जिसके बाद से किसी को उनकी कोई खबर नहीं थी। मामले में गुरुचरण के पिता ने 25 अप्रैल को दोपहर 3 बजे दिल्ली के पालम थाने में मिसिंग कम्प्लेन दर्ज कराई थी। पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज किया है। पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा है जिसमें गुरचरण सिंह जाते हुए दिख रहे हैं। 24 अप्रैल तक एक्टर का फोन भी काम कर रहा था, लेकिन अब वो स्विचऑफ बता रहा है। पुलिस ने जब उनके फोन के ट्रांजैक्शन निकलवाए तो उन्हें काफी अटपटी चीजें मिलीं। गुरुचरण के पिता हरगीत सिंह ने कहा, एसएचओ ने उन्हें कॉल करके आश्वासन दिया है कि वो मेरे बेटे को जल्दी ढूंढ लेंगे। उम्मीद करता हूं कि गुरचरण ठीक होगा और खुश होगा। वो इस समय जहां भी है, बस रब उसकी खैर करे।

Exit mobile version