Site icon sanmargvns.com

दूल्हे समेत चार की कार में जिंदा जलकर मौत

झांसी में कार को ट्रक ने मारी टक्कर

झांसी। शुक्रवार देर रात भीषण हादसे में दूल्हा, भाई-भतीजा समेत चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बारात लेकर जा रहे दूल्हे की कार को ट्रक ने टक्कर मारी। कार में लगे एलपीजी सिलेंडर फट गया और आग लग गई। कार सवार दो लोगों को बचा लिया गया है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया। हादसा झांसी-कानुपर हाईवे पर बड़ागांव थाना क्षेत्र के पारीछा ओवरब्रिज पर हुआ।

हादसे में दूल्हे के अलावा उसके भाई, भतीजे और कार ड्राइवर की मौत हुई है। एरच थाना क्षेत्र के बिलाटी गांव निवासी आकाश अहिरवार (25) पुत्र संतोष अहिरवार की शुक्रवार को शादी थी। वह बारात लेकर दुल्हन के घर बड़ागांव थाना क्षेत्र के छपार गांव के लिए रवाना हुआ। कार में दूल्हा समेत 6 लोग थे। रात को उनकी कार जब हाईवे पर पारीछा ओवरब्रिज पर पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। कार में लगा सीएनजी सिलेंडर फट गया।

Exit mobile version