बदायूं। अभिनेता अमिताभ बच्चन के हम शक्ल बदायूं निवासी फिरोज खां का गुरुवार तड़के निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनको दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद में उनको जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन वहां पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। मुंबई से उनका बेटा और बेटी देर शाम तक बदायूं पहुंचेंगे। प्रशासक उनके घर पर एकत्र हो रहे हैं। बदायूं निवासी प्रसिद्ध फिल्मी कलाकार फिरोज खां अब इस दुनिया में नहीं रहे।

उन्होंने टीवी सीरियल भाभीजी घर पर हैं, जीजाजी छत पर हैं, साहब बीबी और बॉस, हप्पू की उल्टन पल्टन, शक्तिमान, अद्नान सामी के गाने थोड़ी सी तू लिफ्ट करा दे सहित अनेक फिल्मों, गानों व नाटकों में काम किया था। वह कुछ समय से बदायूं आये हुए थे और यहां रह कर भी आयोजनों और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। गुरुवार को अचानक दिल का दौरा पड़ा। जैसे परिवार के अन्य लोगों को इसकी जानकारी हुई। तो वह जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

बदायूं क्लब में मतदान को लेकर दी थी प्रस्तुति
फिरोज खां ने मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए चार मई को बदायूं क्लब में मतदाता महोत्सव में अपनी अंतिम प्रस्तुति दी थी। जिसे लोंगो ने खूब सराहा था। आज उनके निधन से सब अचंभित और दुखी हैं। अपने अंतिम आयोजन में उन्होंने अमिताभ बच्चन के अनेक डायलॉग के मतदान के लोगों को प्रेरित किया था, उन्होंने अनेक फिल्मी कलाकारों, दिलीप कुमार, शाहरुख खान, धर्मेन्द्र, सनी देओल आदि आवाजों में प्रस्तुति दी थी। उनके निधन पर बदायूं क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष, नंदकिशोर, इजहार अहमद, आसिम पेंटर, राहुल सक्सेना, विजय मौर्य, सिम्मी नाज़िर, राजीव भारती ने दुख प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *