Site icon sanmargvns.com

नीतीश कुमार ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात

नयी दिल्ली, (भाषा)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से एक दिन पहले सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच क्या बात हुई, इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है।

माना जा रहा है कि बिहार में जद (यू) की लोकप्रियता में हाल के वर्षों में कुछ गिरावट आई है। इसके बावजूद कुमार के नेतृत्व वाली यह पार्टी एक प्रमुख राजनीतिक ताकत है। लोकसभा चुनाव में इस बार बिहार में राजग ने एक साथ चुनाव लड़ा है। वहीं, विपक्षी गठबंधन की अगुआई प्रदेश में राष्ट्रीय जनता दल कर रहा है। इसमें कांग्रेस और वामपंथी दल शामिल हैं।

Exit mobile version