सीतापुर में बेटे ने मां को गोली मारी, पत्नी का सिर कुचला, तीन बच्चों को छत से फेंका

सीतापुर। जिले में युवक ने अपने परिवार को खत्म कर दिया। मां को गोली मारी। पत्नी को गोली मारने के बाद सिर हथौड़े से कूच दिया। तीन बच्चों को छत से फेंक कर मार दिया। फिर घर के बाहर आया, खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। ह्यमामला थाना रामपुर के पालापुर गांव का है। पति गांव में रहकर 100 बीघा जमीन पर खेती करता था। पत्नी लखनऊ में एक इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करती थी। बच्चों को लेकर यहीं रहती थी। शुक्रवार की सुबह ही पत्नी बच्चों को लेकर गांव पहुंची थी।

घटना के वक्त अनुराग का भाई अजीत भी घर में मौजूद था। उसने बताया, आज सुबह घर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वह कमरे से बाहर आया तो उसने अनुराग को देखा। अनुराग उसकी तरफ दौड़ा तो उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस अजीत से पूछताछ कर रही है। परिवार में हत्या की वजह बताने वाला कोई रह नहीं गया है। ग्रामीणों से बातचीत में दो वजह सामने आई है। पहला- शराब छुड़ाने के लिए पत्नी और मां उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजना चाहती थीं। दूसरा- नशे के चक्कर में खेती पर ध्यान न देना और इस बात को लेकर घर में विवाद होगा।

ग्रामीणों ने बताया, सुबह करीब 5 बजे गांव वालों ने गोलियों की आवाज सुनी। इसके बाद वह अपने घर से बाहर निकल आए। अनुराग बंदूक लिए हुए घर से बाहर निकला था। इसके बाद उसने कनपटी पर बंदूक सटाकर गोली मार ली। जब तक गांव के लोग उसे रोकते, वह गोली चला चुका था। पड़ोसी घर के अंदर गए। घर के आंगन में तीनों बच्चे खून से लथपथ पड़े थे। ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें छत से फेंका गया हो। कमरे में अनुराग की मां की लाश पड़ी थी। छत पर उसकी पत्नी की डेड बॉडी थी। फिर गांव वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया। क्राइम स्पॉट को सील कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *