Site icon sanmargvns.com

पीएम मोदी वाराणसी की टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं संग करेंगे संवाद

पीएम मोदी वाराणसी की टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं संग करेंगे संवाद

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 मार्च को टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। पीएम वाराणसी लोकसभा के सभी 660 बूथों पर होने वाली बैठक में वर्चुअल जुड़ेंगे। बैठक का आयोजन सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगा। 

भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि वाराणसी लोकसभा के सभी 660 बूथों पर टिफिन बैठक होगी। प्रधानमंत्री इसमें वर्चुअल जुड़ेंगे। इस दौरान पार्टी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। बताया कि मीटिंग में पेज प्रमुख, पन्ना प्रमुख, बूथ समिति सदस्य, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, पोलिंग स्टेशन पर रहने वाले राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला व मंडल के पदाधिकारी शामिल होंगे।

Exit mobile version