Site icon sanmargvns.com

प्रधानमंत्री ने चुनाव समिति की बैठक में दिया जीत का मंत्र

मंगलवार की देर शाम श्री संकटमोचन दरबार में नवाया शीश, मंहत प्रो. विश्वम्भर नाथ मिश्र ने किया पीएम का स्वागत

वाराणसी (सन्मार्ग)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी प्रवास के दूसरे दिन चुनाव संचालन समिति की बैठक में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने संचालन समिति के सभी सदस्यों से वाराणसी सहित अन्य जनपदों में होने वाले चुनाव को देखते हुए पूरी तरह सक्रिय होने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अतिविश्वास में थोड़ी भी लापरवाही विपक्षियों में गलत संदेश देने का काम करेगा। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल समेत अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल रहे।

पीएम मोदी ने विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों से काशी का चुनावी मिजाज जाना। उन्होंने केवल बनारस ही नहीं पूर्वांचल की अन्य सीटों पर चुनावी गतिविधियों की समीक्षा की। उन्हें चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उसके बाद वाराणसी से बस्ती के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व मंगलवार को वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री संपूर्णानंद सस्कृत विश्वविद्यालय में महिला शक्ति वंदन सम्मेलन में 25 हजार मातृशक्तियों को संबोधित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री संकटमोचन मंदिर में हनुमान जी का सविधि दर्शन-पूजन किया। मंदिर में प्रधानमंत्री की अगुवानी संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो.विश्वम्भरनाथ मिश्र ने की।

Your Attractive Heading

Exit mobile version